महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां बाड़ी में खेल रहे मासूम बच्चों की कुएं डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कुएं से बरामद की है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया। दो मासूम बच्चों की कुएं में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है।
Read Also – राजधानी के पास पुरानी रंजिश में चाकूबाजी की घटना, 5 लोग घायल
मिली जानकारी के मुताबिक कुआं बहुत पुराना है और अब वह डबरा में तब्दील हो चूका है जिसमें लगभग 10 से 12 फीट पानी भरा हुआ है। घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों का खाना है कि ग्राम कारागुला में दोनों बच्चे खेलते-खेलते उक्त कुएं के पास जा पहुंचे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि खेल खेल में दोनों गिर गए होंगे। तत्काल घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोमाखान पुलिस को दी। पुलिस जाँच में जुट गई है।
Read Also – राजनांदगांव- उड़ता पंजाब ढाबे के मालिक के बेटे का अपहरण, किडनैपर्स ने 50 लाख की मांगी फिरौती
रविवार दोपहर से कुणाल दीवान 4 वर्ष पिता शिवचरण दीवान तथा चेतन ठाकुर 3 वर्ष पिता धनेश ठाकुर घर से गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। अंतत: ग्रामीणों ने चेतन ठाकुर की बाड़ी स्थित कुएं के पास पहुंचकर पड़ताल की। ग्रामीण कुएं के भीतर उतरे तो वहां दोनों बच्चे पानी के भीतर मृत अवस्था में मिले। दोनों बच्चे को तत्काल कोमाखान अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाकर चीरघर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
कोमाखान पुलिस ने अंदेशा लगाया है कि बच्चे खेलते-खेलते बाड़ी स्थित कुएं के पास पहुंचे होंगे और उन्हें गहराई का आभास नहीं होने के कारण दोनों ही पानी में उतर गए होंगे या फिर खेलते-खेलते दोनों का पैर फिसला होगा और वे डूब गए होंगे। बच्चों के शरीर में मारपीट या अन्य कोई चोट के कोई निशान नहीं हैं।




