inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नई कार खरीदने गये बाप-बेटे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

होनी को अगर कुछ और ही मंजूर हो तो येन केन प्रकारेण वो आपको गिरफ्त में ले ही लेती है। बालोद में नई कार खरीदने गये बाप-बेटे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। बेटे ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो वहीं पिता ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया।

Read Also – महासमुंद में दर्दनाक हादसा, खेल खेल में कुवें में गिरने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पूरी घटना गुरूर व चारामा की सीमा पर स्थित जगतरा टोल प्लाजा की बताया जा रहा है। मृतक का नाम रामकुमार गोटा है, जो शिक्षक थे। वहीं उनके बेटे का नाम लीलेश्वर गोटा था। दोनों की मौत हो गयी है। चारामा निवासी शिक्षक रामकुमार गोटा अपने बेटे के साथ नई कार खरीदने गए थे।

Read Also – राजधानी के पास पुरानी रंजिश में चाकूबाजी की घटना, 5 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक चारामा लौटने के दौरान शिक्षक शेषनारायण अवस्थी की कार टोल प्लाजा के पास खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा क्षत विक्षत हो गया। हादसे में 24 साल के लीलेश्वर गोटा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनके पिता शिक्षक रामकुमार गोटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button