बड़ी खबर – ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा, कमलनाथ सरकार संकट में
मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे की जानकारी ट्विट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने द। अब कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के दिन दोपहर में इस्तीफा दिया है। उसके बाद कांग्रेस से जुड़े तमाम विधायक-मंत्रियों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कुल 20 विधायकों की तरफ से इस्तीफे दिए गए हैं।
उन्होंने कांग्रेसी आलाकमान को भेजे गए इस्तीफा में लिखा है कि वह जनता की सेवा करते रहेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी के भीतर रहकर वे अपने उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने आज इस्तीफा सौंप दिया है।
कहा जा रहा है कि सिंधिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपनी अलग पार्टी बनाकर साथ दे सकते हैं या फिर वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।



