छत्तीसगढ़

52 परी के फेर में 9 गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतीक मिश्रा, गरियाबंद – नशेड़ियों और जुआरियों को सुधारना बड़ा मुश्किल काम है, कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बावजूद भी ये लोग अपनी कलाकारी छोड़ने को तैयार नहीं है, छुरा पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से नगद राशि, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

थाना प्रभारी राजेश जगत ने जानकारी देते हुए बताया की पंडरीपानी जंगल में जुआ खेलने की जानकारी मुखबिर से प्राप्त हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए वे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने बताया कि मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से ₹38950 की नगद राशि 9 मोबाइल और 9 नग मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने और जुआ एक्ट एवं धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को उपजेल गरियाबंद भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में जावेद पिता गरीब अली गांव कनसिंघी, नरेंद्र पिता लखन साहू गांव दादर गांव लिलेश पिता धर्मदास मानिकपुरी गांव रसेला, सुसा कुमार पिता महेशलाल गांव बाजीपानी (उड़ीसा) जसवंत पिता हेमसिंह नागवंशी गांव पेंड्रा, समारूराम पिता रामेश्वर सिंह ठाकुर गांव रसेला, स्माइल पिता गुलाम रसूल गांव बेलडीह रसेला अर्जुन पिता आदिलिंगन ध्रुव गांव फुलबाहरा और शत्रुहंता पिता माखन कुंजाम गांव कनसिंघी शामिल है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि० श्रवण विश्वकर्मा, इंदल साहू, प्रधान आरक्षक रामाधार मरकाम, हीरालाल चंद्राकर, राजेशचंद्र बघेल, आरक्षक गितेश्वर कंवर, दयानंद गौर, डेकेश्वर सोनी, हरिहर साहू, अशोक मिंज नगर सैनिक कोमल सिन्हा, जमील खान, टीकम पटेल और संतोष दीवान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button