मरकज में नाम बदल रहता था हिन्दू युवक, तब्लीगी जमात की सूचि में था शामिल
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जयपुर का रहने वाला पीयूष सिंह जो 20 मार्च को लापता हो गया था पाया गया है।बताया जा रहा है कि पीयूष सिंह तबलीगी जमात के लिस्ट में मोहम्मद अली नाम से रजिस्ट्रेशन कर रह रहा था। युवक की पिता की शिकायत पर मामला और गंभीर हो गया।
युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा कुछ दिनों से अजीब हरकत कर रहा था वह घर पर नमाज पढ़ना चालू कर दिया था। जब उसके पिता को पता चला कि पीयूष घर से जाकर दिल्ली की मरकज में नाम बदलकर ठहरा है तो उन्होंने पुलिस में इस बात की सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का आधार नंबर एक ही है जो तबलीगी जमात के सदस्यों की लिस्ट में मोहम्मद अली का है लिस्ट में मोहम्मद अली का पता मेरठ लिखा हुआ है।बता दें कि अली को क्वॉरेंटाइन में रहने की ताकीद भी दी गई थी। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में था, युवक का सैंपल तीन बार लिया गया था जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
पुलिस के मुताबिक युवक के लापता होने के बाद पिता ने जयपुर के सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कार्यवाही करते हुए जयपुर पुलिस ने युवक को बुधवार को मरकत से वापस लाया। पुलिस का कहना है की पीयूष की हरकतें संदिग्ध है, अब तक उसने कुछ बोला नहीं है और हमेशा वह खोया खोया सा रहता है इसके पीछे उसका ब्रेनवाश का असर होने की अंदेशा जताई जा रही है। पुलिस युवक के सामान्य होने का इंतजार कर रही है फिर पता लगाया जाएगा कि वह नाम बदलकर क्यों राह रहा था।




