inh24देश विदेश

देश में कोरोना का आंकड़ा 124000 पार, अब हो चुकी इतनी मौतें, जानिए ताजा स्थिति

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना लगभग 6 हजार से ज्यादा मामले आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 6570 मरीजों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 124794 बताई जा रही है।

सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र के मुंबई में ख़राब है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र में 22 मई को रिकॉर्ड 2940 मामले सामने आए। इनमें से सिर्फ मुंबई में 1751 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं तमिलनाडु में 786, दिल्ली में 660, गुजरात में 363, राजस्थान में 267, उत्तर प्रदेश में 220, मध्यप्रदेश में 189, बिहार में 179, कर्नाटक में 138 और पश्चिमी बंगाल में 135 मामले आए हैं।

मिले आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमित सवा लाख के करीब पहुंच गया है। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,24,794 हो गई है। जिसमें से 69237 मरीज एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इस संक्रमण से 51,824 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अब तक भारत में 3726 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button