23 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।
वृष: आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए अच्छा समय चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।
मिथुन: ऊर्जा से भरे रहेंगे। रिश्तों में कुछ ताजगी का अनुभव होगा। प्रेमी या परिवार के साथ वक्त बिताने के बारे में सोच सकते हैं। जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन है।काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
कर्क: परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। पैसों के मामले में जीवनसाथी की सलाह लें। छात्रों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा।
सिंह: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। कुछ अच्छे आइडिया भी मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या: आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए समय बढ़िया है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
तुला: आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक: आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखें।
धनु: आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप घर पर कुकिंग का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के विचारों से बहुत प्रभावित होंगे।
मकर: कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं।
कुंभ: आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मीन: लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जोखिम न लें।




