Xiaomi ला रहा नया स्मार्टफोन, लॉन्च होने से पहले फ्री में पाएं redme 11T, इस तरह उठाए ऑफर का फायदा

नई दिल्ली. इस महीने यानि 30 नवंबर को स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपना नया स्मार्टफोन, Redmi Note 11T लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन को Redmi Note 11 के नाम से चीन में लॉन्च किया जा चुका है लेकिन भारत में इसे एक अलग नाम से लॉन्च किया जा रहा है. शाओमी और अमेजन (Amazon) की पार्टनरशिप के चलते अमेजन ने फोन के लॉन्च से पहले एक नया ऑफर जारी किया जिससे आप फ्री में इस फोन को जीत सकते हैं. आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं.
ऐसे फ्री में जीतें Redmi Note 11T
Redmi Note 11T को अमेजन पर लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले इससे जुड़ी एक नई प्रतियोगिता जारी की गई है. इस प्रतियोगिता में यूजर्स को इस प्रोडक्ट से जुड़ी एक क्विज खेलनी होगी और सारे सवालों के सही जवाब देने वाले लोगों में से किसी एक इंसान को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाएगा.
कैसे लें इस प्रतियोगिता में हिस्सा
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता क ओसीमित समय के लिए जारी किया गया है. आप इसमें हिस्सा 15 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर के बीच ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको अमेजन के ऐप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा और फिर सर्च बार में इस फोन का नाम डालकर सर्च करना होगा. यहां आपको ‘आन्सर एंड विन’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और Redmi Note 11T 5G से जुड़े पांच सवालों का सही जवाब देना होगा.
अगर आप इस क्विज में पूछे गए सभी सवालों का सही जवाब देते हैं तो आप इस प्रतियोगिता के लकी ड्रॉ के लिए शामिल किये जाएंगे. कॉन्टेस्ट के खत्म होने के बाद यह लकी ड्रॉ किया जाएगा और 22 दिसंबर को आप अमेजन पर आकर देख सकते हैं कि आप इस लकी ड्रॉ को जीते हैं या नहीं.
एक और तरीके से जीत सकते हैं यह 5G स्मार्टफोन
आपको बता दें कि अगर आपको ऐसा लग रहा है कि क्विज वाले तरीके से आप Redmi Note 11T नहीं जीत पाएंगे तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके पास इस स्मार्टफोन को जीतने का एक और मौका भी है. इस 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी के ने एक टीजर ट्वीट किया है जिसमें स्पष्ट रूप से 11 आवाजें सुनाई दे रही हैं. अगर आप उन सारी आवाजों को पहचानने में सफल हो जाते हैं, तब भी आप इस स्मार्टफोन को जीत सकते हैं.


