देश विदेशबिजनेस

देखिये आपकी राजधानी में क्या हैं पेट्रोल डीज़ल के भाव सबसे पहले यहाँ..

आज पेट्रोल और डीज़ल के भाव मे बढ़ोतरी. इसके पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, आज देशभर में पेट्रोल के दाम में 26-27 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम में 29-31 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा हुआ है. 4 मई के बाद से अब तक 19 बार पेट्रोल और डीज़ल के भाव में इजाफा हुआ है. 16 बार इजाफा तो केवल मई महीने में हुआ है.

मुंबई-जयपुर समेत देशभर के कई शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है. इसके पहले ही मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान के कई ज़‍िलों में पेट्रोल का दाम सेंचुरी मार चुका था. विभिन्‍न राज्‍यों में पेट्रोल की कीमतों में अंतर VAT की वजह से होता है.

प्रमुख शहरों में क्या आज पेट्रोल-डीज़ल का भाव?

आज राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल का भाव 27 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 95.03 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि, डीज़ल का भाव 29 पैसे महंगा होकर 85.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 101.25 रुपये और डीज़ल का भाव 93.30 रुपये है.कोलकाता में आज पेट्रोल 95.02 रुपये और डीज़ल 88.80 रुपये प्रति लीटर पर है.चेन्‍नई में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. आज इसमें 24 पैसे का इजाफा हुआ है. जबकि यहां डीज़ल का भाव 28 पैसे चढ़कर 90.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.नोएडा में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 92.40 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 86.43 रुपये पर पहुंच गया है.

वही रायपुर में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 93.02 पहुँच गया

Related Articles

Back to top button