RBI ने नही किया रेपो रेट में बदलाव, अनुमान के अनुसार cgtop36 ने बताया था पहले ही
भारतीय रिज़र्व बैंक ने छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजे आ चुके हैं। तीन-दिवसीय बैठक के बाद गुरुवार को मुख्य दर, यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किए जाने की घोषणा की है। रेपो रेट में बदलाव नहीं होने का मतलब ये हुआ कि आपको ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिलेगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के नतीजों की जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट भी 3.35 फीसदी पर स्थिर है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद अभी भी कम ही है और ये बुरी खबर इसलिए है क्योंकि कोविड-19 काे मामलों में कमी की बजाए बढ़ोतरी हो रही है। बता दें, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बने हालात के बाद मार्च से लेकर अब तक आरबीआई रेपो रेट में 115 बेसिस पॉइंट की कमी कर चुका है। वहीं फरवरी 2019 से देखा जाए तो यह कमी 250 बेसिस पॉइंट तक पहुंच गई है।
देखिये पुराना आंकलन

