भारत में डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार 19 वें दिन उछाल आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को डीजल के भाव में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे दिल्ली में डीजल की कीमत 80.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, देश में गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
वही देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 16 पैसे की बढ़त के साथ 79.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह डीजल दिल्ली में गुरुवार को भी पेट्रोल से महंगा बिक रहा है। देश के अन्य महानगरों में भी गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।
इसके साथ ही मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 16 पैसे की बढ़त के साथ 86.70 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 12 पैसे की बढ़त के साथ 78.34 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां गुरुवार को पेट्रोल 16 पैसे की बढ़त के साथ 81.61 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.18 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल गुरुवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 83.18 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 12 पैसे की बढ़त के साथ 77.29 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



