सुकमा- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों को आग लगा दी है । बता दें कि नक्सलियों ने विकास कार्य में रुकावट डालने के लिए 2जेसीबी, 1पोकलेन, 3टिप्पर में आग लगा दी। नक्सलियों ने कुल 6 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। पूरी घटना जिले के कुकानार थानाक्षेत्र के धनीकोरता गांव की है, जहां भूसारास से मिचवार-कुकानार मार्ग पर नक्सलियों ने की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024


