बिजनेस

पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से आम जनता त्रस्त, आज फिर बढे दाम, जाने अपने शहर का भाव

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता में हाय-तौबा मची हुई है। पेट्रोल के दाम हर दिन आसमान छू रहे हैं। इसके चलते हर आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ गये हैं। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार एक बार फिर शनिवार को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 0.35 रुपये बढ़कर क्रमश: 105.49 रुपये और 94.22 रुपये प्रति लीटर हो गए। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में 0.35 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

Read Also – कमल हसन की बेटी अक्षरा की अंडरगारमेंट्स में फ़ोटो हुई लीक, कई फिल्मों में दिखा चुकी है हुनर

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 0.34 रुपये बढ़कर 111.43 रुपये हो गई जबकि डीजल की कीमत 0.37 रुपये बढ़कर 102.15 रुपये हो गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 106.10 रुपये प्रति लीटर और 97.33 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.70 रुपये प्रति लीटर और 98.59 रुपये प्रति लीटर है। तेल कंपनियों ने एक हफ्ते पहले ऑटो ईंधन की कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया था।

Read Also – खाकी में लगा दाग, चौकी में ही महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, दरोगा का वीडियो भी हुवा था वायरल

आपको बता दें कि 12 और 13 अक्टूबर को कीमतों पर विराम सात दिनों की लगातार वृद्धि के बाद आया। आज दो दिन के ठहराव के बाद लगातार तीसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी की गई।

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

Read Also – चिड़िया भगाने किसान ने बनाया देशी जुगाड़, जबरदस्त तरीके का किया ईजाद, वायरल हो रहा वीडियो

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

Related Articles

Back to top button