inh24छत्तीसगढ़

महासमुंद – ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत, NH53 में हुवा हादसा

हरीश यादव महासमुंद – ट्रक चालक द्वारा अचानक वाहन का ब्रेक लगा देने से पीछे आ रहा एक बाइक चालक टकरा गया। हादसे में गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर तुमगांव थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Read Also –जशपुर हादसे पर बृजमोहन बोले – ठेके पर किया जा रहा अधिकारीयों के तबादले इसलिए ऐसे हालात

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कांपा निवासी व प्रार्थी भोजराम साहू पिता शत्रुहन साहू ने पुलिस को 16 अक्टूबर को मैं तुमगांव भोरिंग चौक गया था। भोरिंग चौक से वापस अपने घर ग्राम कांपा जाने के लिये निकला था तभी कुमारी होटल के सामने NH53 रोड ग्राम कांपा के पास मेरा भाई कोमल साहू अपने मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GT 6151 से घर जा रहा था।

Read Also – कमल हसन की बेटी अक्षरा की अंडरगारमेंट्स में फ़ोटो हुई लीक, कई फिल्मों में दिखा चुकी है हुनर

तभी उसके सामने चल रही ट्रक क्रमांक MH 28 AB 8371 के चालक ने बिना कोई संकेत दिये अचानक ट्रक का ब्रेक लगा दिया, इसके चलते ट्रक के पीछे आ रहा मेरा भाई टकरा गया। इस टक्कर से उसके सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में तुमगांव पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button