पेट्रोल और डीज़ल के दामों में फिर गिरावट, ऐसे जानिये अपने शहर में एक SMS से
आज सोमवार को भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर कटौती की।
वहीं, डीजल की कीमत में दिल्ली, कोलकाता में 15 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे की कटौती की गई है। पेट्रोल और डीजल का दाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 14 महीने से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 78. 01 पैसे तो डीजल 70. 49 पैसे बताई गई।
तेल कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 69.59 रुपये, 72.29 रुपये, 75.30 रुपये और 72.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 62.29 रुपये, 64.62 रुपये, 65.21 रुपये और 65.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

