उफ्फ फिर बढ़ गई पेट्रोल की कीमत, जानिए आपके शहर में कितनी है
पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार 14वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 51 पैसे जबकि डीजल 61 पैसे महंगा हो गया है. इस बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है. लगातार 14 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 7.62 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर से अधिक बढ़ गई है.
तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 56 पैसे, 54 पैसे, 55 पैसे 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दीं. डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 63 पैसे, 57 पैसे, 60 पैसे और 54 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है।
इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

