आज की रात लग जायेगा सूतक, जानिए ग्रहण का समय और क्या रखें सावधानी
कल की सुबह साल का पहला और आखिरी सूर्यग्रहण होगा जो भारत में भी दिखाई देगा। बता दें कि सुबह 10.14 बजे से सूर्यग्रहण शुरू होगा। सूर्ग्रहण का सूतक शनिवार रात 10.14 बजे से शुरू होगा। ध्यान रखें कि सूतक के समय पूजा-पाठ नहीं किए जाते हैं। इस समय में सिर्फ मंत्र जाप कर सकते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण सुबह 10.14 बजे से दोपहर 1.38 बजे तक रहेगा। आपको बता दें कि ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले चालू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने तक रहता है। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण हुआ था, 21 जून को सूर्य ग्रहण है और 5 जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण होगा। 5 जून और 5 जुलाई के चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं है। क्योंकि, ये मांद्य चंद्र ग्रहण हैं।
कहा जाता है कि इस ग्रहण में चंद्रमा के आगे सिर्फ धूल सी छा जाती है। इस तरह 30 दिन में तीन ग्रहण का दुर्लभ संयोग अब 119 साल बाद बनेगा। ग्रहण के समय बातों का अवश्य ध्यान रखें –
सूतक के समय पूजा-पाठ न करें मानसिक रूप से मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आप चाहे तो अपने इष्टदेव का ध्यान भी कर सकते हैं।
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि, ऐसे समय में सूर्य से हानिकारक तरंगे निकलती हैं जो कि मां और बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक होती हैं।
खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए, जिससे कि पका हुआ खाना ग्रहण के कारण अशुद्ध होने से बच जाए।
ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सफाई करनी चाहिए।
घर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्नान करना चाहिए। पूजा-पाठ करना चाहिए।



