बिजनेस
अब हर सप्ताह बढ़ सकतें है एलपीजी सिलिंडर की कीमत, जानिये वजह
तेल कंपनियां अब हर सप्ताह एलपीजी सिलिंडर की कीमत समीक्षा करेंगी, समीक्षा में सिलिंडर की कीमत घटाने या बढ़ाने पर निर्णय लिया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक तेल कंपनियां इसकी तैयारी में जुटी हैं। साथ ही वितरक के प्रबंधक भी अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें – ब्रिटेन में नया वायरस के पुष्टि से हड़कंप, भारत में इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला
गौरतलब है कि इसके पहले एलपीजी सिलिंडर की कीमत माह में एक बार तय होती रही है, तेल कंपनियों के अधिकारियों की मानें, तो यह प्रावधान कंपनी को हो रहे घाटे को कम करने के लिए शुरू किया जा रहा है। हलाकि पिछले माह तक गैस की कीमत कम होती थी, तो पूरे एक माह तक कंपनी काे नुकसान उठाना पड़ता था।
यह भी पढ़ें –लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, निपटा लें अपना जरुरी काम
बताया जा रहा है कि नयी व्यवस्था लागू होने के बाद एक सप्ताह के बाद ही उस पर काबू पाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस माह दो बार एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ी है।


