देश विदेश
लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, निपटा लें अपना जरुरी काम
इस सप्ताह बैंक लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं तो अगर आपको कोई जरूरी काम है तो उसे गुरुवार तक ही निपटा लें. दरअसल बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है. इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. 25 दिसंबर को यानी इस बार शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार है जिस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है. तो इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।




