inh24देश विदेश

ब्रिटेन में नया वायरस के पुष्टि से हड़कंप, भारत में इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

ब्रिटेन में एक बार फिर से नया वायरस पाये जाने के कारण भारत देश की केंद्र सरकार गंभीर नजर आ रही है। इसी को ध्यान में रख कर सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. केके सुधाकर ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने विदेशियों के लिये मंगलवार से कोरोना वायरस टेस्ट और क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया है।

डॉ. केके सुधाकर ने यहां सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि ब्रिटेन में नया वायरस पाया गया है और यह वायरस कोराेना की तुलना में तेजी से फैल सकता है। कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना राज्य में अब तक 138 लोग ब्रिटेन से आये हैं, इसलिये मंगलवार से कर्नाटक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरोना टेस्ट किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को अपनायेगी और जो लोग विदेश से आ रहे हैं, उन्हें क्वारंटीन के लिये जाना होगा और अपना कोरोना वायरस टेस्ट(आरटीपीसीआर) कराना होगा। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य में अभी तक नये वायरस का पता नहीं चला है। लेकिन उन्होंने लाेगों से अपील की है कि वे किसी भी कीमत पर कोरोना वायरस दिशानिर्देशों की उपेक्षा न करें

Related Articles

Back to top button