बिजनेस

भारत में नया वियरेबल प्रोडक्ट HUAWEI Band 4 लॉन्च, हुवावे ने दिया है ये फीचर्स

हुवावे ने भारत में अपना नया वियरेबल प्रोडक्ट HUAWEI Band 4 लॉन्च किया

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भारत में अपना नया वियरेबल प्रोडक्ट HUAWEI Band 4 लॉन्च किया है। बता दें कि इस प्रोडक्ट का भारतीय यूजर में भारी डिमांड थी।

हुवावे के इस बियरेबल बैंड 4 में इन-बिल्ट यूएसबी पोर्ट है। ऐसे में इस बैंड को चार्ज करने के लिए यूजर को किसी चार्जर की जरूरत नहीं होगी। इसे लैपटॉप, पॉवरबैंक या फिर किसी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के जरिए सीधे चार्ज किया जा सकेगा। भारतीय बाजार में 1999 रुपये के प्राइस के साथ लांच किया गया है।

हुवावे बैंड 4 फिटनेस ट्रैकर में 91एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये 9 दिन का बैकअप यूजर को देगा। इस बैंड मे यूजर को 0.96 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसपर 2.5डी ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो हुवावे बैंड 4 में ऑक्सिजन सेचुरेशन, स्लीप मॉनिटर और हर्ट रेट मॉनिटर का फीचर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button