पेट्रोल डीजल के दाम बदले, ऐसे जानिए आपके शहर में कीमत |

गुरुवार 14 सितंबर, 2023 को भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. चार महानगरों की बात करें तो नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कीमत स्थिर बनी हुई है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है
अजमेर- पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 108.36 रुपये, डीजल 14 पैसे महंगा होकर 93.61 रुपये लीटर बिक रहा है
जयपुर- पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 108.31 रुपये, डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 93.57 रुपये लीटर बिक रहा है.
लखनऊ- पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.66 रुपये लीटर बिक रहा है.
नोएडा- पेट्रोल 42 पैसे महंगा होकर 97 रुपये, डीजल 39 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है.
गोरखपुर- पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 96.91 रुपये, डीजल 17 पैसे महंगा होकर 90.09 रुपये लीटर बिक रहा है.
गुरुग्राम- पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 97.04 रुपये, डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.91 रुपये लीटर बिक रहा है.
बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में बढ़त का सिलसिला जारी है. गुरुवार को तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 92 डॉलर के पार पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) की कीमत की बात करें तो यह 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 88.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 92.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
विभिन्न राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए

