देश विदेश

Live Update Budget 2021 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल जनगणना कराने का किया ऐलान , इतने करोड़ होंगे खर्च

मोदी सरकार वित्त वर्ष 2021-2022 का आम बजट पेश कर रही है। इस बजट को संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं। बजट में कृषि और स्वास्थ्य सेक्टर को लेकर खास ध्यान दिया जा रहा है।

पहली बार होगी डिजिटल जनगणना – आम बजट 2021-22 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना कराने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने बताया है कि इसके लिए 3,760 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

READ ALSO – Budget 2021 – कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान, वित्त मंत्री ने पेश किया बजट

FDI की लिमिट बढ़ाने का किया ऐलान – वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र में FDI की लिमिट अब 74 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले सिर्फ 49 फीसदी तक की ही मंजूरी थी।

अनुसूचित जाति के लिए 35 हजार करोड़ का ऐलान – बजट में अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इसी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर स्किल ट्रेनिंग पर काम किया जा रहा है। इसी में भारत और जापान मिलकर एक प्रोजेक्ट को चला रहे हैं।

READ ALSO – आज पेश करेगी वित्त मंत्री उम्मीदों का बजट, क्या आम आदमी को मिल सकेगी राहत, इन बातों से समझे

यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान – आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लेह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में करीब 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे।

READ ALSO – Budget 2021 – कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान, वित्त मंत्री ने पेश किया बजट

उज्ज्वला योजना में और लोगों को जोड़ा जाएगा – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में ऐलान किया कि उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत अभी तक 8 करोड़ लोगों को ये मदद दी जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर में गैस पाइपलाइन योजना की भी शुरुआत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button