सोने चांदी के दाम में गिरावट का दौर जारी, फिर इतना सस्ता हुवा सोना
महीने के दूसरे सप्ताह से सोने के दाम में गिरावट का दौर जारी है। पिछले सप्ताह एक दिन की तेजी के बाद अब दो दिन से सोने चांदी में गिरावट जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दामें 600 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि अभी खरीदारों और निवेशकों के पास खरीदारी का अच्छा मौका है, लेकिन अक्टूबर माह के अंत और नवंबर माह के दो सप्ताह तक सोने में त्योहारों के चलते तेजी आएगी. कुछ लोगों का मानना है कि नवंबर में सोना अगस्त के अपने सर्वोच्च दाम 56254 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव को पार करके 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच सकता है।
बता दें कि सोना अब तक पांच हजार रुपये सस्ता हो चुका है जबकि वहीं चांदी के दाम 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो चुके हैं. सोने और चांदी के आभूषणों की चाह रखने वालों के लिए खरीदारी का एक बेहतर और शानदार मौका है. वहीं सोना एक सुरक्षित निवेश के लिए भी जाना जाता है इसलिए अगर आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो आने वाले चार से पांच महीनें में यह आपको भारी मुनाफा दे सकता है. सोने के दाम में कमजोर होने का एक सबसे बड़ा कारण रुपये का लगातार मजबूत होना भी है।
रुपये के मूल्य में डॉलर के मुकाबले सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी. इसकी कीमत 631 रुपये की गिरावट के साथ 51,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई रुपये के मूल्य में डॉलर के मुकाबले सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और कीमत 631 रुपये की गिरावट के साथ 51,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।
विशेषज्ञों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई. न्यूयार्क में सोना 0.46 प्रतिशत बढ़कर 1,903.40 डालर प्रति औंस हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 1,681 रुपये गिरकर 62,158 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी. पिछले दिन बंद भाव 63,839 रुपये था. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 325 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी लिये रहे।


