देश में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन के कार ठप हो चुकी अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने के लिए अनलॉक के चरण लाए गए। देश इस महीने की पहली तारीख को पांचवे चरण में प्रवेश कर गया।
करीब 6 महीनें बाद केंद्र सरकार ने आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाहॉल खोलने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमाहॉल में जाने के लिए गाइडलाइन जारी भी की हैं।
बता दें कि कंटेनमेंट जोन से बाहर मौजूद सिनेमाहॉल्स, थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स खोले जाएंगे। सिनेमाहॉल्स के कॉमन एरिया और वेटिंग एरिया में हर एक व्यक्ति को कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी है। कॉन्टैक्टलेस सैनिटाइजर का प्रबंध आवश्यक है। ऑडिटोरियम में अंदर जाने से पहले हर एक व्यक्ति को थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा। जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं सिर्फ उसे ही अंदर जाने की इजाजत मिलेगी।
50 प्रतिशत क्षमता को बनाए रखने के लिए, सीट्स पर टेप से क्रॉस बनाया जाएगा जिसपर बैठने की इजाजत नहीं होगी। बुकिंग विंडो में ही उन सीट्स की जानकारी डिस्प्ले कर दी जानी चाहिए। कस्टमर्स का फोन नंबर लिया जाएगा।




