बिजनेस

Gold price: सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है दाम…

नयी दिल्ली। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 152 रुपये के नुकसान से 46,328 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

Read also:-छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, महिला सांसदों की बदसलूकी को लेकर कही ये बात…

इसी तरह चांदी भी 286 रुपये के नुकसान से 62,131 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,417 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत रहा।

Read also:-छत्तीसगढ़: प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14 प्रतिशत हुई, 9 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 23.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच सोने के दामों में उतार-चढ़ाव रहा।’’

Related Articles

Back to top button