inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, महिला सांसदों की बदसलूकी को लेकर कही ये बात…

महिला सांसदों की बदसलूकी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि भाजपा विपक्ष की भूमिका करने में एक्सपर्ट है, हमारे पास राज्य सरकार के खिलाफ पर्याप्त मुद्दे हैं, जिनको लेकर सड़क पर लडाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा विष्णु देव साय ने नए जिलों के गठन को लेकर कहा कि नए जिलों से प्रशासनिक कसावट आती है, हमारी सरकार ने भी 11 जिले बनाए थे, यह सरकार ढाई साल में पूरे मोर्चे पर विफल है।

Read also:-छत्तीसगढ़: राज्यसभा में महिला सांसदों का दुर्व्यवहार, सांसद छाया वर्मा ने किया कई अहम बातों का खुलासा

वहीं, आपको बता दें कि विष्णुदेव साय ने दो महिला सांसदों के दुर्व्यवहार पर कहा है कि दो महिला सांसदों के दुर्व्यवहार से छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है, नारी जाति भी बदनाम हुई है, मेरी नजर में वह दिन देश के संसद के इतिहास का सबसे काला दिन था।

Read also:-छत्तीसगढ़: प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14 प्रतिशत हुई, 9 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

वहीं विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार के ढाई- ढाई साल वाली बात को स्पीकर चरणदास महंत ने सत्य करार दिया है, कांग्रेस में आपसी राजनीतिक खींचतान है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, धरमलाल कौशिक पेंड्रा-मरवाही पहुंचे हैं, यहां वे सहकारिता एवं किसान संगोष्ठी बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ ही विधायक रजनीश सिंह और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button