क्या क्रेडिट कार्ड के ब्याज से हैं परेशान, नहीं पटा पा रहें हैं कर्ज तो दीजिये इन बातों पर ध्यान
वित्तीय संकट के बीच अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कुछ लोगों ने बड़े पैमाने पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है। जिन लोगों ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है वे भारी कर्ज संकट में फंसे हुए हैं। अगर आप भी लॉकडाउन के दौरान क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंसे हैं तो लोन के बोझ से छुटकारा के लिए इन जरूरी बातों पर ध्यान दें –
बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का विकल्प
इस सुविधा का उपयोग करके आप कम दर पर एक कार्ड से दूसरे कार्ड पर बकाया ट्रांसफर कर सकते हैं और आपको उस कर्ज को चुकाने के लिए छह महीने तक का समय मिलेगा।
क्रेडिट कार्ड को EMI में बदलें
कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपको कार्ड पर बकाया राशि को मासिक किस्तों में एक समान दर पर बदलने की अनुमति देती हैं जो उस दर से बहुत कम है जिसे आपने देय तिथि से चूकने पर भुगतान किया होगा। आपका बैंक बकाया EMI में बदलाव करने के लिए 1-2% के बीच प्रोसेसिंग शुल्क लेगा।
ज्यादा ब्याज वाले कर्ज का भुगतान पहले करें
अगर क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा कर्ज है तो सबसे पहले ज्यादा ब्याज वाले कर्ज का भुगतान करें। अगर आपके एक कार्ड में ज्यादा पैसा है तो पहले उससे दूसरे कार्ड का भुगतान कर दें।
इसके अलावा आप अपने सभी कार्डों पर कुल देय राशि की गणना करें और पूरे क्रेडिट कार्ड की देय राशि के लिए पर्सनल लोन के वास्ते विभिन्न बैंकों से बात करें। उस बैंक से लोन लें जो आपको सबसे कम दर पर लोन दे रहा है और एक बार में बकाया सभी क्रेडिट कार्ड के लोन को चुकता करें। अपनी चुकौती क्षमता के अनुसार पर्सनल लोन टेन्योर को चुनें।


