inh24मनोरंजन

ब्रेकिंग – सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात..देखे विडियो

मुंबई  – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट आज गुरुवार रिया चक्रवर्ती की उस याचिका पर फैसला सुना सकता है। जिससे ये पता चलेगा कि इस केस की जांच मुंबई पुलिस या सीबीआई दोनों में से कौन करेगी। कोर्ट के निर्णय से पहले सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से CBI जांच की मांग को लेकर एकजुट रहने की अपील की है।

वीडियो में श्वेता कहती हैं, मैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे।

श्वेता ने इससे पहले सुशांत के एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया। इस वीडियो में सुशांत बताते हैं कि वह अपने परिवार में सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन प्रियंका के हैं। सुशांत कहते हैं, वैसे तो मैं अपने परिवार के सभी सदस्य के बहुत करीब हूं, लेकिन मैं सबसे ज्यादा अपनी बहन प्रियंका के करीब हूं क्योंकि वह मुझे समझती हैं और हम दोनों में कई चीजें एक जैसी हैं।

https://www.instagram.com/p/CD0LlXtF0_J/?igshid=16bwus5kepeya

Related Articles

Back to top button