बिजनेस

क्या आप भी कर रहे नकली नोट का इस्तेमाल, इस तरह से कर सकते है पहचान

रायपुर। बैंक के करेंसी नोट पर क्या-क्या सिक्योरिटी फीचर मौजूद होते हैं, जिससे आप असली और नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं।

बैंक के 10, 20, और 50 मूल्यवर्ग के नोट पर फ्रंट साइड में सिल्वर रंग की मशीन रिडेबल सुरक्षा धागा होता है. यह सिक्योरिटी धागा अल्ट्रावायलेट प्रकाश में रखने पर पीले रंग का प्रतीत होता है. लाइट के विपरीत रखने पर यह एक सीधी रेखा में दिखता है।

100 रुपये से अधिक मूल्य वाले नोट पर यह सिक्योरिटी थ्रेड हरी और नीली रंग में दिखती है. जिसका रंग अलग-अलग साइड से देखने पर बदलता है. इस सिक्योरिटी थ्रेड पर RBI और भारत लिखा होता है।

सी थ्रू रजिस्टर
RBI के हर मूल्य वर्ग के नोट के बाईं और अंक का एक हिस्सा आगे की ओर और दूसरा पीछे की और छपा होता है. प्रकाश के विपरीत देखने पर आप पूरे अंक को एक साथ देख सकते हैं।

100 रुपये या उससे अधिक मूल्य वाले नोट पर महात्मा गांधी का चित्र, रिजर्व बैंक की सील, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, अशोक स्तंभ, आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए आइडेंटिफिकेशन मार्क इंटैग्लियो में प्रिंटेड होते हैं।

Related Articles

Back to top button