inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस जिले में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा, बाहर से लड़की ला कर चलाता था रैकेट, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले की सुपेला पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मो. शाहिद है, जो इलाहाबाद का रहने वाला है. आरोपी पर आरोप है कि वह लड़कियां लेकर आता था। होटल में सभी अरेजमेंट करने के बाद रैकेट को ऑपरेट करता था। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के नेहरू नगर स्थिति राजश्री होटल में भी आरोपी ने सैक्स रैकेट को ऑपरेट कराया था, तब पुलिस ने रेड मारकर कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को मो. शाहिद के बारे में तगड़ा इनपुट मिला था। शाहिद लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को इलाहाबाद में इनपुट मिला। टीम रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लौटी।

Related Articles

Back to top button