Benefits of Banana: प्राकृतिक रूप से फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम फ्री होता है केला, डाइट में शामिल करना सेहत के लिए है फायदेमंद..

दिल्ली: रोज एक केला (Banana) खाने से आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं. केला विटामिन B6 का बहुत अच्छा सोर्स है और जितनी आपके शरीर के लिए रोज इस विटामिन की जरूरत होती है, उसका 25 प्रतिशत एक केला खाने से ही मिल जाता है. इसके अलावा केला खाने से आपको डेली इनटेक का 10 प्रतिशत पोटैशियम, विटामिन सी और मैंगनीज भी मिलता है.
केला प्राकृतिक रूप से फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम फ्री होता है, जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद है. फूड क्वालिटी एंड सेफ्टी में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, केले में बायोएक्टिव कम्पाउंड carotenoids और flavonoids होते हैं. ये आपकी आंखों की सेहत के लिए अच्छे हैं और हार्ट डिजीज से लेकर कई तरह के कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं.
एक केले में 110 कैलोरी, 30 ग्राम कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है. केले में मौजूद फाइबर डाइजेशन को स्लो करता है जिससे काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती. इसके अलावा इसमें resistant starch, एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए अच्छा है. इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है और ये आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी मेंटेन रखता है.
केला पोटैशियम का बहुत अच्छा सोर्स होता है. एक केले में 422 मिलिग्राम पोटैशियम होता है और ये सोडियम फ्री भी होता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, अगर आप पोटैशियम रिच फूड खाते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद मिलती है. इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है और ये पोटैशियम के आपके डेली रिक्वायरमेंट के 10 प्रतिशत तक को पूरा करता है.
केले में पाए जाने एक खास प्रोटीन में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं. केले में मौजूद बायोएक्टिव कम्पाउंड्स जैसे ferulic acid, lupeol और leptin में भी एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं. कई तरह के इंफेक्शन को दूर करने में केले का सेवन फायदेमंद है. डायरिया और चिकनपॉक्स में भी इसे खाने की सलाह दी जाती है. ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है.
केला खाने से आपका मूड भी अच्छा रहता है. केले में मौजूद विटामिन B6 आपको अच्छा फील कराने वाले Neurotransmitters Serotonin और Dopamine को बढ़ाने में मददगार हैं. एक स्टडी के मुताबिक, अगर आपके शरीर में विटामिन की बी 6 की कमी है तो इससे डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.



