inh24देश विदेश

देश में पिछले 24 घंटे में 1,52,879 कोरोना के नए मामले, 839 लोगों की मौत, जानें ताजा हालात

भारत में कोरोना संक्रमण अपने पूरे वेग से बढ़ रहा है लगातार हो रहे मामलों में बढ़ोतरी से जनता हलकान हो चुकी है। कोरोना संक्रमण (COVID-19) के रोजाना अब नए मामले सामने आ रहे हैं. इस दौरान लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

आज स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 1,52,879 मामले सामने आए हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 839 लोगों की मौत हुई है. इसी अवधि के दौरान 90,584 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है. इसके साथ ही रविवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है. वहीं कुल मौतों का आंकड़ा 1,69,275 हो गया है।

अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है और अस्‍पताल से डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,20,81,443 है. इसके साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने रविवार को जानकारी दी है कि देश में 10 अप्रैल तक 25.66 करोड़ से अधिक कोरोना वायरस सैंपल के टेस्‍ट किए जा चुके हैं. इनमें से 14,12,047 टेस्‍ट शनिवार को किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी कोरोना विकराल गति से फैल रहा है। कल स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल 14,098 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 4,668 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 97 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 85860 मरीज सक्रीय है।

Related Articles

Back to top button