Youth Cornerदेश विदेशबिजनेस
रिलायंस जियो के हैं अगर ग्राहक तो यह जान लीजिए, रिचार्ज अब आपको ऐसे पड़ेंगे सस्ते
भारत के टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त भाग रखने वाली रिलायंस जियो कंपनी ने हालिया दिनों में अपने सभी प्लान बदल दिए हैं। अब ग्राहकों को महंगे रिचार्ज और ऑफर को खरीदना पड़ रहा है, इसके अलावा जियो ग्राहकों से IUC चार्ज भी वसूल रही है।
जियो के ग्राहक जिओ की नई लांच रिचार्ज से अनजान बन महंगे में रिचार्ज करा रहे हैं। अगर आप जियो का रिचार्ज कराने जा रहे हैं तो यहां आप सभी प्लान के बारे में जान लीजिए जिससे कि आपकी जेब पर यह भारी न पड़े।
रिलायंस जियो ने अपने 1 महीने, 2 महीने, 3 महीने और 1 साल के ऑफर में बदलाव किया है। अब ग्राहकों को जिओ के 28 दिन, 56 दिनों 84 दिनों और 365 दिनों वाले ऑफर में तीन सौ पर्सेंट ज्यादा बेनिफिट उपलब्ध किए जा रहे हैं । जियो ने नए साल पर ₹2020 वाला नया प्लान लाया है जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।




