बिजनेस

815 का गैस सिलेंडर अब सिर्फ 15 रु. में, ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए, जल्द खरीदी कर पाएं बेहतरीन ऑफर का फायदा

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर जनता परेशान है, वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन ने समाज के सभी वर्ग के लोगों की कमर तोड़ रखी है। और अगर ऐसे में कोई ये कहें कि इस महंगाई के दौर में भी आप 15 रुपए में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं तो आपको हैरानी तो होगी ही । लेकिन ये सच है, जी हां आप 815 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर मात्र 15 रुपए में बुक करा सकते हैं। इससे आपको पूरे 800 रुपए का फायदा मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप मात्र 15 रुपए में गैस सिलेंडर बुक करवा सकते हैं।

दरअसल भारत पेट्रोलियम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ‘पेटीएम पर बुक करो और कैशबैक का फायदा लो’ Paytm के जरिए सिलेंडर बुक करने पर आपको 800 रुपए तक कैश बैक पा सकते हैं। यानि आप एक सिलेंडर में 800 रुपए तक बचत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि यह ऑफर इसी महीने के लिए है। हालांकि यह ऑफर पहली बार गैस सिलेंडर बुक करने वालों के लिए है। पुराने ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

इस स्टेप को करें फॉलोसबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Paytm App को डाउनलोड करना होगा

इसके बाद अपनी गैस एजेंसी से सिलेंडर बुकिंग करनी होगी

इसके लिए Paytm ऐप में Show more पर जाकर क्लिक करें

अब Recharge and Pay Bills पर क्लिक करें

इसके बाद आपको book a cylinder का विकल्प दिखेगा

यहां जाकर आप अपने गैस प्रोवाइडर को सेलेक्ट करें

बुकिंग से पहले आप FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा

बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा

इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा

Related Articles

Back to top button