शादी के प्रपोजल का इंतजार, दुल्हन के लिबास में सारा अली खान ने पूछा यह सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है और यहां काफी एक्टिव भी रहती हैं। उनका हर एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल होता है। उनकी स्टनिंग और ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियोज़ को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी एक फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जो अब काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
READ ALSO – एक्ट्रेस हिना खान ने शेयर की ब्लू बिकिनी में तस्वीर तो अटक गई लोगों की सांसे, आंखे रह जायेंगी खुली खुली, आपने देखा क्या
आप को बता दे कि सारा अली खान की इन फोटोशूट की तस्वीरों से ज्यादा इसके कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा सुशील, घरेलू और संस्कारी लड़की के लिए कोई शादी का प्रपोजल है?” इसके साथ ही उन्होंने दिल वाले कई इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। सारा की इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे है।
READ ALSO –मौनी रॉय करने जा रही इनसे शादी, ये तस्वीर शेयर कर मचाई एक्ट्रेस ने सनसनी
इन तस्वीरों में सारा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहने नज़र आ रही हैं। सारा अली खान ने मैरुन रंग का भारी एम्बरॉइडर लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने काफी भारी ज्वैलरी भी पहनी हुई है। सारा इस लुक से फैंस के दिल को घायल कर रही हैं।

अगर बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ ‘कुली नं. 1’ में नज़र आईं थीं। अब वह फिल्ममेकर आनंद एल राइ की मच अवेटेड फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे। ऐसा पहली बार है जब सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ बड़े परदे पर नज़र आने वाली हैं। ‘अतरंगी रे’ इस साल 6 अगस्त को रिलीज होगी




