बिजनेस

रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर मार्केट में भारी गिरावट, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com


सोमवार की सुबह शेयर बाज़ार के लिए कुछ अच्छा नही रहा. रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर मार्केट में भारी गिरावट शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,161 पॉइंट टूटकर 53,172 पर खुला। इसके बाद ये 10.20 बजे 1,708 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,625 पर आ गया है।

अलीबाबा का शेयर पिछले 6 महीने में 43 फीसदी गिर चुका है। 24 फरवरी के बाद से इसमें तेज गिरावट आई है। सोमवार (7 मार्च) को भी इसमें कमजोरी दिखी। सुबह में इसका भाव 2.47 फीसदी गिरकर 96.55 हांगकांग डॉलर था। 4 मार्च को इसका भाव 100 हांगकांग डॉलर से नीचे आ गया था। अलीबाबाा ने 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2021 के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने इनवेस्टर्स को अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया था। लेकिन, नतीजों से इसकी रेवेन्यू ग्रोथ में सुस्ती और कॉस्ट में वृद्धि के संकेत मिले हैं। इस वजह से इस शेयर पर दबाव बना हुआ है। आइए जानते हैं इस शेयर में गिरावट की क्या वजहें हैं।

read also – छत्तीसगढ़- पिता ने दो मासूम बच्चों के कुरकुरे में मिलाया जहर फिर खुद कर लिए खुदखुशी, जाने क्या है मामला…

तेल
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार यानी 7 मार्च, 2022 को तड़के सुबह ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 130 डॉलर के पार पहुंच गई। इससे पहले कच्चे तेल ने सबसे पहले 2008 में 128 डॉलर का आंकड़ा छुआ था।

सोने में शानदार तेजी
सोने में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह 10 बजे वायदा बाजार (MCX) में सोना 991 रुपए की बढ़त के साथ 53,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 1,679 रुपए 70,965 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

यूक्रेन-रूस जंग की आग में बाजार झुलसा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी 4% से ज्यादा लुढ़का है। सभी सेक्टर में बिकवाली हावी है। ऑटो और रियल्टी सेक्टर में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप का भी बुरा हाल है। इस बीच रूस-यूक्रेन जंग से कमोडिटी में कोहराम मचा है।कच्चा तेल 14 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। 130 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। 1 डॉलर का भाव 77 रूपए के पार निकला है। सोने की कीमत भी 53500 पर पहुंची है।
आज के इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

Indian Hotels: वर्तमान में बेचें, लक्ष्य 180 रुपये, स्टॉपलॉस 199 रुपयेShare Market Live

Tech Mahindra:वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 1500 रुपये, स्टॉपलॉस 1420 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

Tata Teleservices (Maharashtra) Limited or TTML:वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 120 रुपये, स्टॉपलॉस 90 रुपये

Adani Wilmar Ltd or AWL: वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 400 रुपये, स्टॉपलॉस 330 रुपये



Related Articles

Back to top button