सूरजपुर – 6.5 लाख की मोबाइल शॉप से चोरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार – cgtop36.com

सूरजपुर के झिलमिली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी के साढ़े पांच लाख रूपये कीमत के मोबाईल और स्मार्ट वॉच बरामद किया है। झिलमिली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने 3 मार्च की दरम्यिानी रात्रि में भैयाथान स्थित मोबाइल दुकान से 44 नग मोबाईल 5 स्मार्ट वॉच जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये थी जिसे चोर ने चोरी कर लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को चोरी के मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए,,,ईधर थाना झिलमिली की पुलिस नई तकनीक की मदद से अज्ञात चोर की तलाश में लगी थी।
इसी दौरान मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम करकोटी में एक व्यक्ति चोरी की मोबाईल बेचने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ कर उसके निशानदेही पर बाकी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है फिलहाल पुलिस ने पकड़े आरोपियों से चोरी के मोबाइल सहित अन्य सामान जप्त मामले की जांच में जुट गई है।
read also मैनपाट महोत्सव कार्निवाल का आयोजन धूमधाम से, कवि कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति




