बिग बॉस शो में बॉलीवुड की ये मशहूर सिंगर है फाइनल कंटेस्टेंट्स नाम जानने के लिए पूरा पढ़े….

मुंबई. बिग बॉस को लेकर सभी के मन में कई सारे सवाल बने हुए है इस शो के OTT स्ट्रिमिंग और फाइनल कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब चैनल ने बिग बॉस OTT के पहले फाइनल कंटेस्टेंट का हिंट दे दिया है। चैनल ने कंटेस्टेंट की आंखों की तस्वीर और एक वीडियो शेयर करते हुए इसे शो का पहला फाइनल कंटेस्टेंट बताया है।
बता दें कि शो का पहला फाइनल कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्किर मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन हैं। वूट ने नेहा भसीन की आंखों की फोटो साझा कर लिखा ‘कंटेस्टेंट रिवील्ड’ । इस पोस्ट पर लगभग सभी यूजर्स ने नेहा भसीन का नाम लिखकर गेस किया। नेहा भसीन बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं।
Read also – बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में उठाया कोंडागांव मक्का प्रोसेसिंग प्लांट स्थापना का मामला
नेहा भसीन के नाम कुछ बेहतरीन गानों की लिस्ट है जिनमें जग घूमेया, धुनकी लागे, कुछ खास है, चाश्नी जैसे गाने शामिल हैं। नेहा बाकी 11 कंटेस्टेंट के साथ बिग बॉस OTT में 6 हफ्तों के लिए रहेंगी और सभी को कड़ी टक्कर देंगी। 8 अगस्त को रिलीज हो रहा ये शो वूट पर ऑन एयर होने के बाद कलर्स पर बिग बॉस 15 के तौर पर रिलीज होगा।
इस बार बिग बॉस को सलमान खान के जगह करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे हैं। करण बिग बॉस OTT में होस्ट के रूप में नजर आएंगे, जबकि कलर्स चैनल पर इसे सलमान खान ही होस्ट करेंगे। करण जौहर ने शो को होस्ट करने को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वे बिग बॉस के बहुत बड़े फैन हैं। वे इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं।
खैर होस्ट करण जौहर और शो के पहले फाइनल कंटेस्टेंट नेहा भसीन का नाम तो सामने आ गया है। अब शो में बाकी 11 फाइनल कंटेस्टेंट कौन होंगे, ये भी जल्द पता चल जाएगा। फिलहाल शो में रिद्धि मा पंडित, दिव्या अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है।




