inh24छत्तीसगढ़

हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 52 पत्ती ताश के 4000 रूपये बरामद

धमतरी। हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 6 लोग को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा जुआरियों के पास से नगदी रकम और 52 पत्ती ताश बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने साल्हेवार पारा के सुगंध तालाब में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। यहां अनिल कुमार पिता टुनकू राम, नंदू राम पिता वैशाखी राम,प्रतीक पिता यादव राम,प्रदीप नागेश पिता रामदयाल नागेश,धरम बघेल पिता इंदर बघेल,श्यामलाल पिता रामदास कुर्रे 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। जुआरियों के कब्जे से नकदी रकम 4040 रुपए बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम 13 के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button