छत्तीसगढ़

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद, रायपुर के महर्षि वाल्मीकि वार्ड में दोबारा मतदान

रायपुर नगर निगम के महर्षि वाल्मीकि वार्ड के बूथ नंबर 399 में दोबारा मतदान कराया जा रहा है। 21 दिसंबर को मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते मतदान रद्द कर दिया गया था।

सूचना मिली है कि पुनर्मतदान के दौरान एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद शारदा पटेल को लोगों ने घेर लिया था, इसके बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button