
रायगढ़। सारंगढ़ के गोड़िहारी में एक सूने मकान ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने 40 हजार नकद और 10 हजार कीमत के गहनों की चोरी की है। परिवार शादी में शामिल होने गया था। रात में जब जब परिवार वापस आया तो उन्हें चोरी के बारे में जानकारी मिली। घटना के चार दिनों बाद परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
READ ALSO – Suicide Attempt Case – नर्सिंग हॉस्टल सेकेंड ईयर की छात्रा ने की आत्महत्या करने की कोशिश, लगाई छत से छलांग जानें पूरा मामला
सुवाताल का मुकेश रात्रे गोडिहारी गांव में अपनी दीदी के घर रहता है। 25 जुलाई को युवक अपने परिवार के साथ सुवाताल में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
READ ALSO – पेड़ पर झूलती हुई मिली अधेड़ महिला की लाश, साड़ी को फंदा बनाकर की आत्महत्या..
बता दें की रात में परिवार गोडिहारी वापस आया। यहां आलमारी का लॉकर और दरवाजा खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर ने 40 हजार नकद और 3 जोड़ी चांदी के पायल चुरा लिए हैं। आरोपी रोशनदान के सहारे घर में घुसे थे। परिवार ने अपने स्तर पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता नहीं चलने पर अंत में चोरी हुए गहनों का बिल लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



