सुशांत सिंह राजपूत के पास थीं 3-4 फिल्में, बड़े प्रोजेक्ट में काम करने की जताई थी इच्छा:प्रोड्यूसर कमल जैन
सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था। उन्होंने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं थी। छिछोरे के बाद उनके पास 3-4 फिल्में थी। इसमें एक फिल्म वे कमल जैन के साथ करने वाले थे। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने ऑस्कर विनर रेसुल पूकुट्टी की फिल्म सरपकल को भी साइन किया था।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कमल जैन ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत, वासू भगनानी की फिल्म करने वाले थे, जिसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू होनी थी। फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी थे। इसके अलावा वे रेसुल के साथ एक फिल्म, मेरी फिल्म और संजय पूरन सिंह के साथ फिल्म करने वाले थे। ऐसे में उनके पास 3-4 फिल्में थीं। अगले दो साल तक वे फिल्मों को लेकर बहुत बिजी होने वाले थे।
एक अन्य इंटरव्यू में कमल ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ आखिरी बार हुई बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैंरी उनसे पिछले सप्ताह बात हुई थी। हमने फिल्म को लेकर बात की थी। वे फिल्मों को लेकर काफी पॉजिटिव लग रहे थे। लेकिन हां, वे लॉकडाउन को लेकर थोड़े से डिस्टर्ब्ड थे क्योंकि उन्हें काम करने की आदत है। उन्हें लगातार काम करना पसंद था और लॉकडाउन के चलते वह घर पर कैद हो गए थे। इस वजह से वे थोड़े से टेंस थे।
उन्होंने बताया कि छिछोरे फिल्म के बाद वे एक महीने में 15 से 20 स्क्रिप्ट्स पढ़ा करते थे लेकिन वे काफी सेलेक्टिव थे और बड़े लेवल की फिल्म करना चाहते थे। फोन पर हमने उनके बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की थी और वे अपनी सभी फिल्मों को लेकर काफी फोकस्ड थे। इसलिए मैं हैरान रह गया था, जब मुझे उनके निधन की खबर की मिली।