मनोरंजन

अंबोली पुलिस स्टेशन में उर्फी जावेद से 2 घंटे पूछताछ, बयान दर्ज


उर्फी जावेद के खिलाफ महाराष्ट्र बीजेपी की महिला नेता चित्र वाघ ने खराब कपड़े पहनकर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को उर्फी जावेद को पूछताछ के लिए बुलाया था। वह इसके लिए अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंची थी और पुलिस ने उनसे 2 घंटे तक पूछताछ की। उर्फी जावेद बिना किसी वकील के पुलिस स्टेशन पहुंची थी।

आपको बता दें कि इसके पहले अंबोली पुलिस स्टेशन ने उर्फी जावेद के खिलाफ एक समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। उनके खिलाफ आरोप है कि वह मुंबई की सड़कों पर आपत्तिजनक कपड़े पहनकर फोटोशूट कराती नजर आती हैं। उर्फी जावेद इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी। उनसे 2 घंटे की कड़ी पूछताछ की गई है। इस मामले में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Urfi Javed News Today Live Hindi | Urfi Javed at Amboli Police Station
Urfi Javed at Amboli Police Station
Urfi Javed
Amboli Police Station

chitra wagh vs urfi javed News
Urfi javed controversy chitra wagh bjp
amboli police station mumbai
MetroCittySamachar

#UrfiJaved #ChitraWagh #MetroCitySamachar





Related Articles

Back to top button