
झारखण्ड – शादी-विवाह एवं उत्सवों में डांस करने वाली एक नाबालिग लड़की गर्भवती हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र करीब 13 साल है़ और वह पलामू जिले के रामगढ़ की रहने वाली है। वह अभी उज्जवला गृह पलामू चाइल्ड होम में है। लड़की के गर्भवती होने के बाद से डांस कराने के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
Read Also – चार लड़कों संग भागी थी युवती, किससे करे शादी ये नही हो पा रहा था तय फिर ऐसे हुवा फैसला
मामले में सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन ने पत्र के माध्यम से इस मामले से उपायुक्त को अवगत कराया है़ उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के खुटैलिया टोला निवासी गोरेलाल रंगीला उर्फ गोरेलाल चौधरी अपने घर में कई नाबालिग लड़कियों को रखता है़। वह ऑरकेस्ट्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लड़कियों से डांस करवाता है़।
Read Also – शादी के बाद पति निकला गंजा, विग लगाकर की थी शादी, पत्नी ने मांगा तलाक
पिछले दिनों उसके द्वारा पलामू के सिगसिगा में डांस पार्टी कराने के लिये पांच नाबालिग लड़कियों को ले जाया जा रहा था, लेकिन इसी बीच जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने गढ़वा शहर के रंका मोड़ से सभी लड़कियों को संदिग्धावस्था में पाकर उनका रेस्क्यू कराया हैं।
Read Also – बाप ने बेटी के खून से रंगे हाथ, अपनी बेटी का कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा थाने
सभी लड़कियों को नियमानुसार सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कराया गया़ जहां नाबालिग लड़कियों व गोरेलाल चौधरी ने स्वीकार किया कि उनसे डांस कराया जाता है़। पहले वह पुरूष नर्तकों से डांस कराने का काम करता था़ परन्तु अब लड़कियों से डांस कराता है। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में करीब 18 नाबालिग लड़कियां है, रेस्क्यू करायी गयी सभी नाबालिग लड़कियों को अगले आदेश तक के लिये चाइल्ड होम पलामू में रखा गया है।




