जरा हटकेदेश विदेश

शादी के बाद पति निकला गंजा, विग लगाकर की थी शादी, पत्नी ने मांगा तलाक

मेरठ से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद पत्नी को पता चला कि उसका पति गंजा है फिर क्या पत्नी तलाक के लिए परामर्श केंद्र पहुंच गई। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि शादी के समय पति के घने बाल थे। एक साल बाद पता चला कि पति विग लगाता है। इस बात को शादी से पहले उसके पति ने उसे नहीं बताई थी। पत्नी का कहना है कि उसे धोखे में रखा गया और अब तलाक चाहिए।

पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र की ओर से काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। करीब 100 मामले काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। इसमें एक युवती ने बताया कि जनवरी 2020 में उसकी शादी गाजियाबाद में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति गंजा है। सहेलियों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। मुझे तलाक दिला दीजिए। काउंसलर ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह तलाक की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद, उसे काउंसिलिंग के लिए दूसरी तारीख दी गई है।

Related Articles

Back to top button