देश विदेशमध्यप्रदेश

कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज लगने के बाद सिविल सर्जन हुवे पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग हड़कंप

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जहां कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है।

Read Also – चार लड़कों संग भागी थी युवती, किससे करे शादी ये नही हो पा रहा था तय फिर ऐसे हुवा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय डॉ अशोक बारंगा ने 16 जनवरी को अन्य डॉक्टरों के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली और इसके बाद 22 फरवरी को दूसरा डोज लगवाया. लेकिन उन्हें बुधवार को हल्का बुखार हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस खबर से अन्य डॉक्टरों में हड़कंप का माहौल हो गया है. सिविल सर्जन बारंगा को होम क्वारंटाइन किया गया है।

Read Also – लोकलाज को छोड़ भाई ने कर ली बहन से शादी तो पिता ने कर दिया बेटी का अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

इस मामले में बैतूल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डब्ल्यूए नागले ने लोगों से कहा है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इस पर संदेश नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के विरुद्ध लगने वाली वैक्सीन दोनों डोज के 14 दिन बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता पूर्ण रूप से विकसित करती है. जबकि डॉ अशोक बारंगा को कोरोना संक्रमण वैक्सीन लगने के 10 दिन बाद ही हुई है, इसलिए कोरोना वैक्सीन को लेकर मन में भ्रम पालना सही नहीं है।

Related Articles

Back to top button