शाहरूख की बेटी सुहाना ने शेयर की अपनी लेटेस्ट पिक्चर, नहीं देखा होगा आपने अब तक ऐसा रूप
सुहाना खान अपनी फोटोज़ की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी नई-नई फोटोज़ सोशल मीडिया पर आए दिन धमाल मचाती हैं। वैसे तो सुहाना कोई एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन सुहाना की पॉपुलैरिटी इतनी है कि इंस्टाग्राम पर उनके नाम के कई फैन पेज बने हुऐ हैं। उनकी हर फोटो, हर वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
क्वारंटाइन में सुहाना घरवालों के साथ पूरा टाइम स्पैंड कर रही हैं। और घर से अपने फैंस के लिए नई फोटोज़ शेयर कर रही हैं। हाल ही में सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की फोटोज़ शेयर की हैं। सुहाना का ये फोटोशूट किसी फेम फोटोग्राफर ने नहीं बल्कि उनकी मां गौरी खान ने किया है।
जी हां, गौरी खान ने खुद ही सुहाना की सुंदर तस्वीरें क्लिक की हैं जिन्हें बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन फोटोज में सुहाना ने सफेद रंग का ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने ब्लू जींस कैरी की है। इन तस्वीरों में सुहाना बहुत हल्क मेकअप में नज़र आ रही हैं। कुल मिलाकर फोटोज़ में सुहाना सिंपल और अट्रेक्टिव लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए बेटी ने मम्मी को फोटो क्रेडिट भी दिया है। सुहाना ने कैप्शन ने में लिखा, ‘मां ने ये फोटोज़ ली हैं’।
गौरी ने फोटोज़ शेयर करते हुए लिखा, ‘नो हेयर.. नो मेकअप.. सिर्फ मेरी फोटोग्राफी’। गौरी के कमेंट बॉक्स में लोग सुहाना की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन सबसे मज़ेदार कमेंट किया है अनन्या पांडे ने। अनन्या ने लिखा, ‘मुझे ये टॉप बहुत पसंद है सुहाना, लेकिन तुमने कभी मुझे ये नहीं दिय’। अनन्या के कमेंट किया सुहाना ने भी मज़ेदार जवाब दिया है। रिप्लाई में सुहाना ने लिखा,’मेरे शॉर्ट्स वापस करो’। वैसे आपको बता दें कि सुहाना और अन्नया काफी अच्छी दोस्त हैं।




