inh24देश विदेश

दूकान खुली तो दस दिन में पी गए लोग यहां 170 करोड़ की शराब, सरकार को भी हुवा कोरोना टैक्स फायदा

मदिरा के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई कि लॉकडाउन खुलने के बाद दस दिन के अंदर ही 170 करोड़ रुपये की दारू पी गए

दिल्ली में रहने वालों ने मदिरा के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई कि लॉकडाउन खुलने के बाद दस दिन के अंदर ही 170 करोड़ रुपये की दारू पी गए। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री पर विशेष कोरोना शुल्क लगाने के बाद 70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही 150 सरकारी शराब घरों को खोलने की अनुमति दे दी थी। उसके बाद कैबिनेट में शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 फीसदी ”विशेष कोरोना शुल्क” लगाने का फैसला लिया। मिले आंकड़ों के मुताबिक सरकार द्वारा ”ई-टोकन प्रणाली” लागू करने के बाद शराब की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई जिससे लोगों को दुकानों से शराब खरीदने के लिये समय दिया जाता है।

बता दें कि नौ मई को शराब की सबसे ज्यादा 18.23 करोड़ रुपये की बिक्री हुई तो वहीं दिल्ली वालों ने 8 मई को 15.8 करोड़ रुपये की शराब पी। इस तरह आंकड़ों के हिसाब से कुल 10 दिन में ही दिल्ली वासियों ने 170 करोड़ की शराब गटक ली।

Related Articles

Back to top button