Urfi Javed को कपड़ों की वजह से नहीं मिली रेस्तरां में एंट्री, मैनेजर के सामने जमकर किया हंगामा

फैशन आइकन उर्फी जावेद (Urfi javed) अपनी बोल्डनेस और अतरंगी आउटफिट से फैंस के होश उड़ा देती हैं। उर्फी जावेद हर दिन ऐसा अतरंगी आउटफिट पहनकर आती हैं, जिसे देखकर लोगों का माथा ठनक जाता है। कई बार अपने रिवीलिंग आउटफिट्स को लेकर उर्फी जावेद सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।
हालांकि उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देना बखूबी जानती हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में ऐसी घटना घटी है, जिससे एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा आहत हैं। दरअसल बिग बॉस ओटीटी फेम को मुंबई के एक रेस्तरां में एंट्री देने से मना कर दिया, जिसके कारण एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रेस्तरां को खरी-खोटी सुनाई।
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “क्या है ये सब? क्या यह सच में 21वीं सदी वाली मुंबई है। मुझे आज एक रेस्तरां में एंट्री देने से मना कर दिया गया। कोई बात नहीं अगर आप मेरी फैशन च्वाइस से सहमत नहीं हैं।
उर्फी ने आगे कहा कि इसके कारण मेरे साथ अलग तरह का व्यवहार मत करिए और अगर आप यह बात मान रहे हैं तो इसे स्वीकार करिए। कोई फालतू का बहाना मत बनाइये। गुस्से में हूं। जोमैटो इंडिया कृपया इस मामले का संज्ञान लीजिए।” उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#urfijaved #uorfijaved #bollywoodkhabar
Urfi Javed को कपड़ों की वजह से नहीं मिली रेस्तरां में एंट्री! मैनेजर के सामने जमकर किया हंगामा




